Friday, October 18, 2024
Latest:
ऊधम सिंह नगर

राम मंदिर के जैसा ही भव्य मंदिर बनेगा मथुरा और काशी में : डॉ प्रवीण तोगड़िया

विपुल प्रजापति

गदरपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर आंदोलन में अपना योगदान देने वाले अशोक सिंघल, महंत अवैद्यनाथ, रामचंद्र परम घोष, बाला साहब ठाकरे और कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की। मंगलवार सुबह डॉ प्रवीण तोगड़िया के गदरपुर आगमन पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंगदल व मातृ शक्ति द्वारा फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से रूबरू होकर कहा की राम मंदिर आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वालों को भारत रत्न देकर भाजपा को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए हिंदुओं ने पांच सौ वर्षों तक संघर्ष किया है। उन्होंने भी 40 वर्षों में 12 बार हिंदुओं को जगाने का काम किया। प्रवीण तोगड़िया ने यूसीसी को लेकर उत्तराखंड सरकार को बधाई देकर कहा कि देश में मजहब के आधार पर दो कानूनों की परंपरा समाप्त करने का सीएम धामी ने साहस दिखाया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अब पूरे देश में समान नागरिक संहिता कानून लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा वे नाम के लिए नहीं बल्कि राम के लिए निकले हैं। उनके द्वारा कहा गया कि जिस प्रकार अयोध्या में श्री राम जी का मंदिर बनाया गया है उसी प्रकार काशी व मथुरा में भी भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वरीय प्रसाद, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष जोशी, विभाग अध्यक्ष भगवन सिंह म्यान, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, विपुल प्रजापति, प्रयांशु गुप्ता, निशांत गुप्ता, आनंद रावत, आकाश रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button