ऊधम सिंह नगरदेश-विदेश

एआरटीओ प्रवर्तन निखिल शर्मा के प्रयासों से दुगना हुआ राजस्व राजस्व बढ़ाने के साथ ही यातायात व्यवस्था सुधारने में भी मिली सफलता

सौरभ गंगवार

रुद्रपुर । एआरटीओ प्रवर्तन के पद पर तैनात निखिल शर्मा पूरी ईमानदारी और कार्य निष्ठा से कार्य करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। उनके नेतृत्व में विभाग ने यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई प्रभावी अभियान व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे हैं।

निखिल शर्मा के बीते वर्ष कार्यभार संभालने के बाद से ही रुद्रपुर में यातायात नियंत्रण को लेकर व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिए उनकी कड़ी निगरानी और दिशा-निर्देशों के तहत, विभाग ने शहर में लगातार चेकिंग अभियान चला कर न केवल ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों के िऽलाफ कार्रवाई की है, बल्कि आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही राजस्व बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई है। जानकारी के अनुसार 2023 में विभाग ने कुल 92065 चालान किये थे जबकि 2024 में 35 प्रतिशत अधिक कुल 124393 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की 2023 में कुल 1335 वाहन सीज किये गये जबकि 2024 में 2043 वाहनों के खिलाफ सीज की कार्रवाई की गयी जो पिछले वर्ष से 53 प्रतिशत अधिक है। 2023 में विभाग ने कुल 33223250 रूपये का राजस्व वसूल किया था जबकि 2024 में 58 प्रतिशत अधिक 5,26,21,900 रूपये राजस्व वसूल किया गया भारी वाहनों की ओवरलोडिंग में साल 2023 में कुल 571 चालान और 2016 वाहन सीज किये गये थे जबकि 2024 में 1167 चालान और 822 वाहन सीज किये गये।

हाल ही में, निखिल शर्मा ने एक संयुक्त रोड सेफ्टी ऑडिट किया, जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई इस रिपोर्ट में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई सुधारात्मक उपायों का सुझाव दिया है, जिन्हें लागू करने के लिए अब विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। यह पहल न केवल सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करेगी, बल्कि यात्री सुरक्षा को भी प्राथमिकता देगी।

निखिल शर्मा के कार्यकाल में विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार हुआ है और उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए हैं। उनकी पारदर्शी और निष्पक्ष कार्यशैली ने विभाग में एक नई ऊर्जा का संचार किया है, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी काम करने का एक सकारात्मक माहौल बना है। उनके नेतृत्व में, न केवल सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिला है, बल्कि विभाग के भीतर पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर भी नियंत्रण पाया गया है। उनके द्वारा किए गए सुधारात्मक उपायों और अभियान ने रुद्रपुर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुधारने में अहम भूमिका निभाई है।

निखिल शर्मा की कार्यशैली को लेकर स्थानीय नागरिकों और विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें सराहा जा रहा है। उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदार प्रयासों के कारण, रुद्रपुर में यातायात और सड़क सुरक्षा को लेकर एक नई दिशा मिल चुकी है और भविष्य में निखिल शर्मा और बेहतर करने के लिए प्रयासरत हैं।

error: Content is protected !!
Call Now Button