Wednesday, October 28, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

पाथ सीकर इंटरनेशनल स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित पाथ सीकर इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल संरक्षण तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो अधिनियम) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बारे में समझाते हुए किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने और अपने अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बाल संरक्षण सेवाओं की जानकारी देना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण के प्रति सजग बनाना रहा इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button