Wednesday, October 28, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

जिलाधिकारी और तहसीलदार ने खेत में पहुंचकर की धान की क्रॉप कटिंग, 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज का अनुमान

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में धान की उत्पादकता का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और तहसीलदार दिनेश कुटौला ने खेत में पहुंचकर क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं धान की फसल काटकर प्रयोग का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों की उपज का अनुमान लगाने के लिए तहसील रुद्रपुर के राजस्व ग्राम जयनगर नंबर-3 में काश्तकार दौलत सिंह और अदालत सिंह के खेत में क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया। निर्धारित 43.30 वर्गमीटर के त्रिभुजाकार प्लॉट में 16.200 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। इसके आधार पर धान की उत्पादकता लगभग 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई।जिलाधिकारी ने बताया कि फसल कटाई प्रयोग जनपद, प्रदेश और देशभर में कराए जाते हैं। इनसे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल बीमा संबंधी आकलन और खाद्य नीति निर्धारित करने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर तहसीलदार दिनेश कुटौला, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीकेएस यादव, सहायक भूलेख अधिकारी मदन बिष्ट, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button