17वीं एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस आगामी 20-22 फरवरी 2025 को पन्तनगर विश्वविद्यालय में आयोजित
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
पन्तनगर: पन्त विश्वविद्यालय के निदेशक संचार डा0 जे0पी0 जयसवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोबिन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पन्तनगर में आगामी 20-22 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश एवं विदेशो में कृषि के क्षेत्र में बढावा देने हेतु उक्त आयोजन पन्तनगर विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता रहा है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी एवं पन्तनगर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति/राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के साथ-साथ पन्तनगर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं डा0 राजेन्द्र प्रसाद, समस्तीपुर (बिहार) के कुलाधिपति डा0 पी0एल0 गौत्तम इस समारोह में प्रतिभाग कर कृषि क्षेत्र के विभिन्न तकनीकि जानकारी को सांझा करेगं।
ज्ञातब्य हो कि डा0 गौत्तम पन्त विश्वविद्यालय के कुलपति एवं उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक के दायित्व का लगभग 6 वर्ष निर्वहन किया। उन्होने अपने कार्यकाल में जहॉ पन्त विश्वविद्यालय को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई वही उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम को उत्तर प्रदेश से बटवारे के पश्चात मजबूत नीव प्रदान की उक्त आयोजन में लगभग 1500 प्रतिभागियों द्वारा अपना पंजीकरण कराया जा चुका है। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिको, प्रगतिशील कृषक तथा पन्तनगर विश्वविद्यालय वैज्ञानिक, निदेशक, छात्र छात्रायें उपलब्ध रहेेेगें।।