Thursday, October 15, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

बाजपुर-गदरपुर में फसल नुकसान का जल्द होगा आकलन, किसानों को मिलेगा मुआवजा डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश, नुकसान के आकलन में ड्रोन सर्वे की भी ली जाएगी मदद

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। बाजपुर और गदरपुर क्षेत्र में बीते दिनों हुई भीषण अतिवृष्टि, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं मुआवजा वितरण की तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर फसलों की क्षति का तत्काल और सटीक आकलन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान, गन्ना और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कर नुकसान का आकलन जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षति का विवरण तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि प्रभावित किसानों को बिना देरी राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके डीएम ने कहा कि फसलों को आंशिक और पूर्ण रूप से हुए नुकसान का सही आकलन बेहद जरूरी है। इसके लिए जरूरत के अनुसार ड्रोन सर्वे की भी मदद ली जाए, जिससे प्रभावित क्षेत्रों और फसलों की क्षति का सटीक आकलन किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नुकसान के आकलन और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। कोई भी पात्र किसान सहायता से वंचित न रहे, इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और सर्वे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए जिलाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रशासन इस कठिन समय में किसानों के साथ खड़ा है और उन्हें जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button