Thursday, October 15, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया पुलिस कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 टीमों के खिलाड़ी कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेंसिंग और खो-खो में दिखाएंगे दमखम

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में गुरुवार को तीन दिवसीय तृतीय प्रादेशिक अंतरजनपदीय/वाहिनी पुलिस कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया। उन्होंने खेल टीमों के मार्चपास्ट की सलामी ली और फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस कराकर कबड्डी मुकाबले की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता का पहला मैच अल्मोड़ा और 46वीं वाहिनी पीएसी के बीच खेला गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए 31वीं वाहिनी पीएसी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देती हैं। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खेलों के प्रति रुचि भी बढ़ती है।31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक देवेंद्र पिंचा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें 31वीं वाहिनी पीएसी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, आईआरबी प्रथम, आईआरबी द्वितीय, 40वीं वाहिनी और 46वीं वाहिनी पीएसी की टीमें शामिल हैं। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेंसिंग और खो-खो की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम में उप सेनानायक मनोज कत्याल, सहायक सेनानायक विमल रावत, शिविर पाल राकेश माहरा, ज्योति प्रकाश, खुर्शिद अली, योगेंद्र देव, गोपाल सिंह बिष्ट, दयानंद रजवार, विनोद कपूर, पूरन सिंह बुंगला सहित रेफरी, खिलाड़ी और जवान मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button