पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने गांधी-शास्त्री को किया नमन
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी और शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई। उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने स्वच्छता, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया, जिसे आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए गांधी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाना जरूरी है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि गांधी जी का जीवन त्याग, सादगी और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने सत्य और अहिंसा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। उन्होंने युवाओं से गांधी जी के विचारों को समझने और आपसी भाईचारे व सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर करन सिंह गंगवार,धीरेंद्र वर्मा,अजय कुमार सिंह, राम स्वरूप भारती, सुशील मंडल, सलीम खान, इंद्रजीत सिंह, सुनील चुघ, उमा सरकार, नवीन खेतवाल, राजवीर सिंह, प्रीति साना, ओमकार सिंह, रंजीत राणा, राहुल प्रजापति, आबिद हुसैन, विकास विश्वास, ज्योति टम्टा, संजीव राठौर, राजू गुप्ता, अमित अरोड़ा, देव कोली, सुनील जंडवानी, दिनेश कोली, सूरज चौहान, रामपाल गुप्ता, शुभम रस्तोगी, अजय गोलदार, अनुज दीक्षित, सुभाष राय, करण सिंह गंगवा, गौतम घरामी, अर्जुन विश्वास आदि मौजूद रहे।।

