सीएम ने खटीमा कैंप कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में स्थानीय लोगों, विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। शासन-प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक होगी, जब आम नागरिक को उसकी समस्या का शीघ्र और संतोषजनक समाधान मिले। मुख्यमंत्री ने जनहित से जुड़े मामलों में अधिकारियों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, गंभीर सिंह धामी, फरजाना बेगम, रणजीत सिंह नामधारी, किसान सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, सतीश चंद्र भट्ट, रनदीप पोखरिया, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, गौरव पांडे, राहुल शाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।।

