Saturday, September 5, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

कोतवाली मिलक पुलिस ने दो व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में किया गिरफ्तार

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

मिलक। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) मिलक के पर्यवेक्षण में कोतवाली मिलक पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को ग्राम बेहटा, थाना मिलक निवासी प्रमोद (34 वर्ष), पुत्र छत्रपाल तथा कुलदीप (30 वर्ष), पुत्र बांदूराम को धारा 170/126/135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत शांति भंग की आशंका के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय एसडीएम न्यायालय, मिलक (जनपद रामपुर) भेजा गया इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक रामकुमार वशिष्ठ एवं हेड कांस्टेबल उमेश कुमार ने अंजाम दिया इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button