Sunday, October 18, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

लालता प्रसाद गंगवार पुनः बने भारतीय किसान यूनियन सुनील गुट के रामपुर जिलाध्यक्ष किसानों, मजदूरों और बेसहारा लोगों की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन सुनील गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने समाजसेवी लालता प्रसाद गंगवार को पुनः जनपद रामपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिम्मेदारी मिलने पर लालता प्रसाद गंगवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसानों, मजदूरों और गरीबों के अधिकारों के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 19 अक्टूबर 2024 को उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिए तथा न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया।

लालता प्रसाद गंगवार ने कहा कि वह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे तत्पर रहेंगे। उन्होंने किसान एकता को मजबूत करने और जरूरतमंदों की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button