मिलक के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वेश प्रतियोगिता का आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
मिलक। नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को वेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा शील्ड एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता की निर्णायक समिति में सेवानिवृत्त शिक्षक दयाशंकर शर्मा एवं नित्यानंद शर्मा शामिल रहे। उनके द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) में कक्षा 7 के अनंत शर्मा ने प्रथम, कक्षा 8 की संध्या गोस्वामी ने द्वितीय तथा कक्षा 7 की सुरभि गंगवार एवं कक्षा 8 के अनूप पांडे ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) में कक्षा 9 की आराध्या शर्मा प्रथम, कक्षा 11 की नैना गंगवार एवं कक्षा 12 की रितिका गंगवार संयुक्त रूप से द्वितीय तथा कक्षा 11 के देवांश पांडे एवं वंश गंगवार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा में जीतने की भावना बनी रहनी चाहिए। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा ही विद्यार्थियों को सफलता के शिखर तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नरेंद्र गंगवार, अनुराग भूषण, कौशल उपाध्याय, ढाकन लाल, आशीष अग्रवाल, इंद्रपाल सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।।

