Tuesday, October 20, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

धान क्रय केंद्रों का मुख्य कृषि अधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी किसानों को धान बेचने में नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी, क्रय केंद्रों पर सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर/ऊधम सिंह नगर। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश कुमार सिंह यादव ने सोमवार, 19 अक्टूबर को बगवाड़ा मंडी रुद्रपुर और किच्छा मंडी क्षेत्र में संचालित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्रों पर धान खरीद की स्थिति और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बगवाड़ा मंडी स्थित बगवाड़ा और फूलसुंगा धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद किच्छा मंडी क्षेत्र के दोपहरिया, सहदौरा, बंडिया, मिलक, देवरिया और नवीन मंडी स्थल किच्छा स्थित धान क्रय केंद्रों की व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण में संबंधित केंद्रों पर धान खरीद की प्रक्रिया संचालित पाई गई।

मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि धान क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्र, कांटा-तराजू, किसानों के बैठने के लिए कुर्सियां, पीने के पानी और पंखे सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की धान खरीद नीति के अनुरूप किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित की जाए।डॉ. यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान बेचने के दौरान किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी केंद्र प्रभारी किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि धान क्रय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button