Tuesday, July 7, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत, रुद्रपुर विकास भवन में लगेगी लिफ्ट जिला विकास अधिकारी के प्रयासों से वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी, आमजन को भी मिलेगा लाभ

दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत, रुद्रपुर विकास भवन में लगेगी लिफ्ट
जिला विकास अधिकारी के प्रयासों से वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी, आमजन को भी मिलेगा लाभ

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। विकास भवन में विभिन्न विभागों के कार्यों के लिए प्रतिदिन पहुंचने वाले दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और आम नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही रुद्रपुर स्थित विकास भवन में लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। जिला विकास अधिकारी के प्रयासों से लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे भवन की ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना पहले की अपेक्षा काफी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

वर्तमान में विकास भवन में कई महत्वपूर्ण सरकारी विभाग संचालित होते हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। भवन में लिफ्ट न होने के कारण दिव्यांगजनों, बुजुर्गों, महिलाओं तथा अन्य जरूरतमंद लोगों को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को दूसरों की सहायता लेनी पड़ती थी, जिससे उन्हें असुविधा होती थी।जिला विकास अधिकारी द्वारा इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विकास भवन में लिफ्ट लगाने की पहल की गई है। इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लिफ्ट स्थापित होने के बाद न केवल दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि कर्मचारियों और प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक जनहितकारी और संवेदनशील पहल है। इससे सरकारी कार्यालयों को अधिक सुगम और दिव्यांग-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि लिफ्ट का कार्य शीघ्र पूरा कर इसे आम जनता के लिए शुरू किया जाएगा, ताकि सभी नागरिक बिना किसी परेशानी के विकास भवन में अपने कार्य आसानी से करा सकें।।

error: Content is protected !!
Call Now Button