रोडवेज बस चालक से मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार पुलभट्टा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के आरोप में हुई गिरफ्तारी
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
किच्छा। थाना पुलभट्टा क्षेत्र में रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना 05 अक्टूबर 2026 की है। घटना के समय रोडवेज बस में सवारियां मौजूद थीं और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचना था।
पुलिस के मुताबिक, बस चालक के साथ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट किए जाने की सूचना मिलने पर थाना पुलभट्टा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी ट्रक चालक बताए गए हैं। प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, उनके विरुद्ध पूर्व में कोई आपराधिक अभियोग दर्ज नहीं पाया गया है।
पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने के मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बस चालक ने उस समय पुलिस को तहरीर नहीं दी थी, क्योंकि बस में सवार यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचना था। पुलिस ने बताया कि यदि बस चालक द्वारा तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर पृथक से विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी
सैफ खान पुत्र बाबू खान, निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा, उम्र 23 वर्ष।
सावेज खान पुत्र सरवर खान, निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा, उम्र 24 वर्ष।
रिजवान पुत्र जमील बख्श, निवासी वार्ड नंबर 06, नई सुनहरी, थाना किच्छा, उम्र 27 वर्ष।
पुलिस के अनुसार, प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।।

