Friday, November 20, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश करने वालों की अब खैर नहीं! ग्राम खमरिया में चकरोड की पैमाइश कर लगाए गए पिलर, तहसील प्रशासन ने दिखाई सख्ती चकरोड की भूमि को सुरक्षित करने के लिए मौके पर पहुंची राजस्व टीम, पैमाइश के बाद निर्धारित की गई सीमा; तहसीलदार की दो टूक चेतावनी—सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश करने वालों की अब खैर नहीं! ग्राम खमरिया में चकरोड की पैमाइश कर लगाए गए पिलर, तहसील प्रशासन ने दिखाई सख्ती
चकरोड की भूमि को सुरक्षित करने के लिए मौके पर पहुंची राजस्व टीम, पैमाइश के बाद निर्धारित की गई सीमा; तहसीलदार की दो टूक चेतावनी—सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन की ओर से भूमि की पैमाइश और सीमांकन की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम खमरिया में तहसील प्रशासन की टीम ने चकरोड की पैमाइश कराकर मौके पर पिलर लगवाए इस कार्रवाई के माध्यम से चकरोड की भूमि की सीमा को स्पष्ट किया गया, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर कब्जा न कर सके।

ग्राम खमरिया में चकरोड की पैमाइश के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की स्थिति का निरीक्षण किया और निर्धारित सीमा के अनुसार पिलर लगाए पिलर लगाए जाने से चकरोड की वास्तविक स्थिति और उसकी सीमा को मौके पर चिन्हित किया जा सका है। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने के साथ ही ग्रामीणों के आवागमन के सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण से बचाना है।तहसील प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सरकारी भूमि किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं है। सार्वजनिक उपयोग की जमीन, चकरोड और अन्य सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा यदि कोई व्यक्ति सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने, रास्ते की चौड़ाई कम करने अथवा निर्धारित सीमाओं से छेड़छाड़ करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलदार ने दी दो टूक चेतावनी
तहसीलदार ने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र में सरकारी जगह पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सरकारी भूमि को सुरक्षित रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहां भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत या जानकारी मिलेगी, वहां नियमानुसार जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चकरोड ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन रास्तों पर अतिक्रमण होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चकरोड की पैमाइश कर पिलर लगाना उनकी सीमाओं को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अतिक्रमण करने वालों को प्रशासन का स्पष्ट संदेश
ग्राम खमरिया में की गई इस कार्रवाई को सरकारी भूमि की सुरक्षा को लेकर तहसील प्रशासन की गंभीरता के रूप में देखा जा रहा है। पिलर लगाए जाने के बाद चकरोड की सीमा मौके पर स्पष्ट हो गई है। इससे भविष्य में भूमि संबंधी विवाद और रास्ते पर कब्जे की आशंका को कम करने में मदद मिलेगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से उन लोगों को भी स्पष्ट संदेश दिया गया है जो सरकारी जमीन को अपनी निजी संपत्ति समझकर उस पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं। तहसील प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सरकारी जमीन और ग्रामीणों के सार्वजनिक रास्तों की सुरक्षा के लिए सीमांकन एवं आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button