Friday, November 20, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

अमरपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश करने वालों को प्रशासन की दो टूक चेतावनी, 0.7060 हेक्टेयर भूमि पर निगरानी! खसरा नंबर 299 की भूमि राज्य सरकार के स्वामित्व में दर्ज, अतिक्रमण मिला तो होगी दंडात्मक कार्रवाई; उपजिलाधिकारी रुद्रपुर की आज्ञा से जारी हुआ सार्वजनिक नोटिस

अमरपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश करने वालों को प्रशासन की दो टूक चेतावनी, 0.7060 हेक्टेयर भूमि पर निगरानी!

खसरा नंबर 299 की भूमि राज्य सरकार के स्वामित्व में दर्ज, अतिक्रमण मिला तो होगी दंडात्मक कार्रवाई; उपजिलाधिकारी रुद्रपुर की आज्ञा से जारी हुआ सार्वजनिक नोटिस

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। ग्राम अमरपुर में राज्य सरकार के स्वामित्व वाली भूमि को लेकर प्रशासन की ओर से स्पष्ट चेतावनी जारी की गई है। उपजिलाधिकारी रुद्रपुर की आज्ञा से जारी नोटिस में साफ शब्दों में कहा गया है कि ग्राम अमरपुर स्थित खसरा नंबर 299 की 0.7060 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार के स्वामित्व की है। इस भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस चेतावनी के बाद सरकारी भूमि पर नजरें गड़ाए बैठे लोगों में हलचल मचना तय माना जा रहा है। जारी नोटिस में भूमि की खसरा संख्या और कुल रकबे का स्पष्ट उल्लेख किया गया है, ताकि भूमि के स्वामित्व को लेकर किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न रहे प्रशासन ने साफ कर दिया है कि राज्य सरकार की इस भूमि पर किसी भी व्यक्ति का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सरकारी भूमि को लेकर प्रशासन का स्पष्ट संदेश

ग्राम अमरपुर की खसरा संख्या 299 में दर्ज 0.7060 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार के स्वामित्व की भूमि बताते हुए प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को पहले ही चेतावनी दे दी है। नोटिस में कहा गया है कि यदि उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी इस चेतावनी को सरकारी संपत्ति की सुरक्षा और अवैध कब्जों पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अब कार्रवाई पर रहेगी लोगों की नजर

प्रशासन की ओर से जारी इस नोटिस के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित भूमि पर वर्तमान में किसी प्रकार का अतिक्रमण मौजूद है और यदि है तो उसे हटाने के लिए प्रशासन कब तक प्रभावी कदम उठाएगा? सरकारी भूमि को सुरक्षित रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे में स्थानीय लोगों की निगाहें अब राजस्व विभाग और तहसील प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी रहेंगी उपजिलाधिकारी रुद्रपुर की आज्ञा से जारी इस चेतावनी ने स्पष्ट कर दिया है कि ग्राम अमरपुर की खसरा संख्या 299 की सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

error: Content is protected !!
Call Now Button