Monday, October 5, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

डीएम मनीष कुमार ने जनता मिलन में सुनीं 133 समस्याएं, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

डीएम ने पेयजल, सड़क और आपदा से क्षतिग्रस्त कार्यों को प्राथमिकता देने के साथ टनकपुर की प्रभावित सड़कों की मरम्मत तेज करने के दिए निर्देशसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता मिलन में कुल 133 आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, सड़क एवं दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा।

जनता मिलन में सोलर लाइट, फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ एवं चेनलिंक फेंसिंग, प्रधानमंत्री आवास, सुरक्षा दीवार, आर्थिक सहायता, राशन कार्ड, पशुपालन, मत्स्य पालन, सड़क एवं पेयजल सहित विभिन्न समस्याएं सामने आईं। ग्राम ढकना के होशियार सिंह को समाज कल्याण विभाग द्वारा मौके पर ही छड़ी उपलब्ध कराई गई। डीएम ने एसडीएम लोहाघाट को मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से नियमानुसार सहायता दिलाने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को उपचार के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम ने जनता मिलन के दौरान सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा की। वर्तमान में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 92 शिकायतें लंबित हैं, जिनमें एल-1 स्तर पर 83 और एल-2 स्तर पर 9 प्रकरण हैं। पुलिस विभाग के 17, राजस्व के 7, नगर पालिका के 6 तथा यूपीसीएल, लघु सिंचाई और सिंचाई विभाग के 5-5 प्रकरण सहित अन्य विभागों की शिकायतें लंबित हैं। डीएम ने अधिकारियों को एल-1 की शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने तथा एल-2 के प्रकरणों की संबंधित अधिकारी द्वारा स्वयं समीक्षा कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन केवल शिकायतों के औपचारिक निस्तारण का माध्यम नहीं है, बल्कि आमजन की समस्याओं के वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित कर समस्या के समाधान की जानकारी देने के भी निर्देश दिए।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गड्ढामुक्त सड़कों के निर्देशों के तहत डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर टनकपुर नगर क्षेत्र में भूमिगत पेयजल पाइपलाइन परियोजना से प्रभावित सड़कों के पुनर्स्थापना कार्य में तेजी लाई गई है। प्रभावित मार्गों पर बिटुमिनस डामरीकरण एवं पैच मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुके क्षेत्रों में सड़क पुनर्स्थापना को प्राथमिकता दी जा रही है।
यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक अंकित आर्या ने बताया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर प्रभावित मार्गों को चिन्हित करते हुए रोड रेस्टोरेशन का कार्य कराया जा रहा है। कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों को न्यूनतम असुविधा हो तथा आवागमन शीघ्र सुगम बनाया जा सके
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, एपीडी विम्मी जोशी, एसडीएम बी.सी. पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, एएमए जिला पंचायत अनिल जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी हितेश कांडपाल, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button