ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति के लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने ठाकुर जगदीश सिंह, हुआ भव्य स्वागत

रुद्रपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति के लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने ठाकुर जगदीश सिंह, हुआ भव्य स्वागतसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। रुद्रपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति के लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर ठाकुर जगदीश सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

आज सम्पन्न हुए चुनाव में ठाकुर जगदीश सिंह अध्यक्ष, निखिल द्विवेदी उपाध्यक्ष तथा अशोक गावड़ी, सुनीता मौर्य, मनोज कुमार, ज्ञानवती, रामजी सिंह, राम भुवन और केशव संचालक पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं तरुण दत्ता को उत्तराखंड सरकार द्वारा नामित किया गया कार्यक्रम में पहुंचे किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि ठाकुर जगदीश सिंह के नेतृत्व में समिति को नई दिशा मिलेगी और किसानों व सदस्यों के हितों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि समिति किसानों के विकास में अहम भूमिका निभाएगी पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि ठाकुर जगदीश सिंह लंबे समय से समाज और सहकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित में कार्य करते आ रहे हैं। उनके निर्विरोध अध्यक्ष बनने से समिति और अधिक मजबूत होगी तथा किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि ठाकुर जगदीश सिंह के नेतृत्व में सहकारिता क्रय-विक्रय समिति विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर समिति को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर ठाकुर जगदीश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समिति एवं किसानों के हित में कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। अंत में निर्वाचन अधिकारी द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को प्रमाणपत्र सौंपे गए।।

error: Content is protected !!
Call Now Button