ऑनलाइन सट्टेबाजी पर ऊधमसिंहनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, IPL में सट्टा खिलाने वाले दो गिरफ्तार
ऑनलाइन सट्टेबाजी पर ऊधमसिंहनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, IPL में सट्टा खिलाने वाले दो गिरफ्तार
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए IPL मैचों में मोबाइल फोन के जरिए सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना पुलभट्टा पुलिस और SOG रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन और ₹40 हजार नगद बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर जनपदभर में ऑनलाइन सट्टे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में पुलभट्टा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 को संयुक्त टीम ने IPL मैचों में मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ थाना पुलभट्टा में FIR संख्या 85/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु रस्तोगी (24 वर्ष) निवासी इस्लामनगर, सितारगंज तथा सौरभ कुमार (25 वर्ष) निवासी कुँवरपुर सिसैया, सितारगंज के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से 02 आईफोन और ₹40,000 नगद बरामद किए हैं।
SSP अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अपराध और ऑनलाइन सट्टेबाजी जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। “अपराध मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।।

