ऊधम सिंह नगर

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने किया मेलाघाट क्षेत्र का निरीक्षण, बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी के निर्देश

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने किया मेलाघाट क्षेत्र का निरीक्षण, बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी के निर्देश

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 
खटीमा। सचिव आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनोद कुमार सुमन ने खटीमा पहुंचकर नेपाल सीमा से लगे मेलाघाट क्षेत्र में जगबूढ़ा नदी के भू-कटाव प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ सुरक्षा कार्यों को शीघ्र शुरू कराने और संवेदनशील स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मेलाघाट क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए सचिव ने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया कि जहां बाढ़ सुरक्षा कार्य अत्यंत आवश्यक हैं, वहां तत्काल कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर नए बाढ़ सुरक्षा कार्यों की आवश्यकता है, वहां का स्टीमेट तैयार कर शीघ्र शासन को भेजा जाए, ताकि बजट उपलब्ध होते ही कार्यों के लिए धनराशि जारी की जा सके निरीक्षण के दौरान श्री सुमन ने स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं और संभावित खतरे की जानकारी भी ली। स्थानीय लोगों ने जगबूढ़ा नदी के कटाव से हो रहे नुकसान और सुरक्षा कार्यों की आवश्यकता से उन्हें अवगत कराया।स्थलीय निरीक्षण के बाद सचिव ने लोहियाहेड कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य चल रहे हैं, उन्हें वर्षाकाल शुरू होने से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाए साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए पहले से ही कार्ययोजना तैयार रखने को कहा बैठक में अपर जिलाधिकारी कोस्तुभ मिश्र तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने जानकारी दी कि नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी से एसएसबी चौकी और मेलाघाट-सिसैया क्षेत्र को खतरा बना हुआ है। इसके अलावा मोहम्मदपुर भुड़िया क्षेत्र को देवहा नदी के कटाव से बचाने के लिए भी बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने आवश्यक हैं।

इस पर सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि छोटे-छोटे लेकिन जरूरी बाढ़ सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षाकाल शुरू होने वाला है, इसलिए आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी रखी जाएं इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन कुमार, मनोज साही, रनदीप पोखरिया, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पी.के. दीक्षित, अधिशासी अभियंता आनंद सिंह नेगी सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button