Sunday, July 5, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

तामली पेयजल योजना को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने जारी की ₹1 करोड़ की पहली किस्त

तामली पेयजल योजना को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने जारी की ₹1 करोड़ की पहली किस्तसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

चम्पावत। सीमांत जनपद चम्पावत के दूरस्थ गांवों में पेयजल संकट के समाधान की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तामली मल्टी विलेज पंपिंग पेयजल योजना के लिए ₹14.57 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु ₹1 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 628/2024 के अंतर्गत स्वीकृत इस महत्वाकांक्षी योजना से तामली, पोलप, बचकोट और नाग समेत करीब 21 किलोमीटर क्षेत्र में बसे 400 से अधिक परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। योजना के पूर्ण होने के बाद सीमांत क्षेत्रों के ग्रामीणों को घर-घर स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

राज्य सरकार की इस पहल के तहत अत्याधुनिक लिफ्ट (पंपिंग) आधारित पेयजल प्रणाली विकसित की जाएगी, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को स्थायी और मजबूत बनाया जा सके। योजना में तकनीकी विस्तार भी किया जा रहा है। वर्तमान 0.68 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन लाइन को बढ़ाकर 4.38 किलोमीटर तथा 4.18 किलोमीटर लंबी सप्लाई मेन लाइन को बढ़ाकर 7.80 किलोमीटर तक विकसित किया जाएगा। इससे जल वितरण प्रणाली अधिक प्रभावी और दीर्घकालिक बनेगी परियोजना में ₹1349.04 लाख की पूंजीगत लागत तथा ₹108.17 लाख का सेंटेज शुल्क शामिल है। योजना का निर्माण एवं क्रियान्वयन उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा किया जाएगा।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि योजना की नियमित समीक्षा की जाएगी और निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button