ऊधम सिंह नगर

किच्छा के पूर्व विधायक के करीबी पर बहेड़ी पुलिस का शिकंजा, बरेली दंगों में असलहा सप्लाई का आरोप

किच्छा के पूर्व विधायक के करीबी पर बहेड़ी पुलिस का शिकंजा, बरेली दंगों में असलहा सप्लाई का आरोपसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

बरेली पुलिस ने वर्ष 2025 में हुए बरेली दंगों के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए असलहा सप्लाई करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को किच्छा के पूर्व विधायक का करीबी बताया जा रहा है। थाना बहेड़ी पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, 19 फरवरी 2026 को तसलीम और सोनू खान नामक दो आरोपियों को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि बरामद हथियार गफ्फार खान और समी पुत्र अकबर खान निवासी दरऊ, थाना किच्छा, जिला ऊधमसिंहनगर द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि 26 सितंबर 2025 को हुए बरेली दंगों में इस्तेमाल हुए हथियारों की सप्लाई भी इन्हीं लोगों ने की थी।

इस मामले में थाना बहेड़ी में मुकदमा संख्या 122/2026 धारा 3/25/29 आर्म्स एक्ट एवं 61(2)/111(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी थी।

इसी क्रम में बुधवार को थाना बहेड़ी पुलिस टीम ने रुद्रपुर-किच्छा रोड, जिला ऊधमसिंहनगर से वांछित आरोपी गफ्फार खान पुत्र बुंदन खान (48 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अवैध असलहा बेचने के कारोबार में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर उत्तराखंड और बरेली में हत्या, धोखाधड़ी, खनन अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक रजनीश कुमार, उपनिरीक्षक अंकित बछेल, उपनिरीक्षक शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल अवेन्द्र कुमार और कांस्टेबल अमरजीत शामिल रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button