ऊधम सिंह नगर

“मेरा विद्यालय–मेरी जमीन” अभियान को मिली रफ्तार, 345 विद्यालयों की भूमि हुई पंजीकृत

“मेरा विद्यालय–मेरी जमीन” अभियान को मिली रफ्तार, 345 विद्यालयों की भूमि हुई पंजीकृतसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

जनपद चम्पावत में “मेरा विद्यालय–मेरी जमीन” अभियान के तहत विद्यालयों की भूमि को उनके नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में राजस्व एवं शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से अभियान को मिशन मोड में संचालित कर रहे हैं। अब तक जिले के 345 विद्यालयों की भूमि का विधिवत पंजीकरण विद्यालयों के नाम किया जा चुका है। अभियान का उद्देश्य शासकीय विद्यालयों की भूमि का अभिलेखीकरण कर उन्हें कानूनी सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि भविष्य में भूमि विवाद, अतिक्रमण अथवा प्रशासनिक अड़चन जैसी समस्याओं से बचा जा सके जिलाधिकारी लगातार अभियान की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दे रहे हैं।

जनपद में कुल 648 विद्यालयों की भूमि का पंजीकरण प्रस्तावित है, जिनमें प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के 553 विद्यालयों में से 259 विद्यालयों की भूमि का पंजीकरण पूरा किया जा चुका है, जबकि 50 विद्यालयों की प्रक्रिया तहसील स्तर पर जारी है। इसके अलावा 215 विद्यालयों के अभिलेख सत्यापन, दानामा एवं अन्य कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रचलन में है। वहीं 30 विद्यालयों के लिए आवश्यक नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
माध्यमिक विद्यालयों की बात करें तो जिले के 105 विद्यालयों में से 86 विद्यालयों की भूमि का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है। 8 विद्यालयों के प्रकरणों में राजस्व कार्रवाई जारी है, जबकि 2 विद्यालयों के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। अन्य 9 विद्यालयों की आवश्यक प्रक्रियाएं भी प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराई जा रही हैं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि विद्यालयों की भूमि स्पष्ट रूप से विद्यालयों के नाम दर्ज होने से भवन निर्माण, खेल मैदान, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास एवं अन्य शैक्षिक विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही शासन स्तर से मिलने वाली योजनाओं और वित्तीय सहायता को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में भी सुविधा होगी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अभियान का लाभ समय पर विद्यालयों तक पहुंच सके।।

error: Content is protected !!
Call Now Button