ऊधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री धामी की पहल से मां पूर्णागिरि धाम को मिलेगी हेली सेवा, चुका में बन रहा अत्याधुनिक हेलीपैड

मुख्यमंत्री धामी की पहल से मां पूर्णागिरि धाम को मिलेगी हेली सेवा, चुका में बन रहा अत्याधुनिक हेलीपैडसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर मां पूर्णागिरि धाम को हेली सेवा से जोड़ने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके तहत जनपद चम्पावत के चुका क्षेत्र में लधिया नदी के किनारे आधुनिक हेलीपैड का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

लोक निर्माण विभाग चम्पावत के अधिशासी अभियंता एम.सी. पलाड़िया ने बताया कि करीब 1.88 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस हेलीपैड पर एक साथ तीन हेलीकॉप्टर उतर सकेंगे यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय संपर्क और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी अहम साबित होगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि हेलीपैड बनने से मां पूर्णागिरि धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को तेज और सुगम यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

नेपाल सीमा और एनएचपीसी क्षेत्र के नजदीक स्थित इस इलाके में हेलीपैड निर्माण से सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शी सोच के अनुरूप चुका क्षेत्र को वेडिंग डेस्टिनेशन और पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की योजना को भी नई गति मिलेगी।

अधिशासी अभियंता के अनुसार निर्माण कार्य अप्रैल माह से शुरू हो चुका है और अब तक लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। विभाग ने सितंबर माह तक परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button