भाजपा नेता विपिन जलहोत्रा ने प्रधान जगजीत गंभीर संग किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण
भाजपा नेता विपिन जलहोत्रा ने प्रधान जगजीत गंभीर संग किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
भाजपा नेता विपिन जलहोत्रा ने ग्राम शिमला पिस्तौर ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण ग्राम प्रधान जगजीत गंभीर के साथ किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री और कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को जल्द बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर भाजपा नेता विपिन जलहोत्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास और सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।
ग्राम प्रधान जगजीत गंभीर ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी, जिसके पूरा होने से गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी। बरसात के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन सड़क निर्माण के बाद समस्या का समाधान हो सकेगा निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण कार्य पर संतोष जताते हुए सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कई ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

