Wednesday, July 29, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा और जिलाधिकारी के प्रयासों से मरीजों को राहत: जिला चिकित्सालय चम्पावत में 10 नई बेंच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा और जिलाधिकारी के प्रयासों से मरीजों को राहत: जिला चिकित्सालय चम्पावत में 10 नई बेंच

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

चम्पावत। जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला चिकित्सालय चम्पावत में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए 10 नई प्रतीक्षालय बेंच स्थापित की गई हैं, जिससे अब अस्पताल आने वाले लोगों को बैठने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।“आदर्श चम्पावत” की परिकल्पना को साकार करने के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। वहीं, जिलाधिकारी चम्पावत के निर्देशन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और जनसुलभ बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए यह पहल की गई है, ताकि उन्हें प्रतीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े अस्पताल प्रशासन के अनुसार, पहले पर्याप्त बैठने की व्यवस्था न होने के कारण तीमारदारों को काफी परेशानी होती थी और कई बार उन्हें खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता था। नई बेंचों की स्थापना के बाद अब इस समस्या का प्रभावी समाधान हो गया है।

“सर्वे सन्तु निरामयाः” की भावना से प्रेरित इस पहल का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को अधिक सुविधा और सहज वातावरण प्रदान करना है। इससे अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं में भी गुणात्मक सुधार सुनिश्चित हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है।

error: Content is protected !!
Call Now Button