Friday, October 30, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

चम्पावत में दो मेला स्थलों के सौन्दर्यीकरण को 75 लाख रुपये स्वीकृत बुगाख्याली के भागेश्वर और खटोली के भगवती मेला स्थल का होगा विकास, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

चम्पावत में दो मेला स्थलों के सौन्दर्यीकरण को 75 लाख रुपये स्वीकृत

बुगाख्याली के भागेश्वर और खटोली के भगवती मेला स्थल का होगा विकास, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएंसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत जनपद चम्पावत में दो प्रमुख मेला स्थलों के सौन्दर्यीकरण के लिए शासन ने कुल 75 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें ग्राम पंचायत बुगाख्याली स्थित भागेश्वर मेला स्थल के लिए 25 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत खटोली स्थित भगवती मेला स्थल के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

दोनों मेला स्थलों के विकास से स्थानीय धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलने के साथ ही श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सौन्दर्यीकरण कार्यों से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए स्थलों को व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जा सकेगा साथ ही क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा शासनादेश के अनुसार, स्वीकृत कार्यों के क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभाग द्वारा चयनित कार्यदायी संस्थाओं के साथ नियमानुसार समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया जाएगा। कार्यों की नियमित निगरानी और निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा कराने पर जोर दिया जाएगा।

निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कार्यस्थलों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे इनमें मुख्यमंत्री घोषणा का विवरण, स्वीकृत लागत, कार्य प्रारम्भ एवं पूर्ण होने की तिथि तथा कार्यदायी संस्था की जानकारी अंकित की जाएगी। स्वीकृत धनराशि का उपयोग वित्तीय नियमों एवं शासनादेश में निर्धारित शर्तों के अनुसार किया जाएगा शासन की इस स्वीकृति से चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। दोनों स्थलों का सौन्दर्यीकरण स्थानीय परंपराओं के संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button