Friday, October 30, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रतिरक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षण शुरू सितारगंज एवं गदरपुर क्षेत्र की एएनएम को दिया जा रहा प्रशिक्षण

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रतिरक्षण कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद ऊधम सिंह नगर में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 अक्टूबर से 02 नवंबर 2026 तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, रुद्रपुर में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान सितारगंज एवं गदरपुर क्षेत्र की सभी एएनएम को एचएमआईएस, जननी, यू-विन सहित विभिन्न डिजिटल पोर्टल एवं एप्लीकेशन के संचालन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी ने बताया कि प्रतिरक्षण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित कर्मचारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे टीकाकरण संबंधी आंकड़ों की सटीक ऑनलाइन एंट्री, वैक्सीन स्टॉक का बेहतर प्रबंधन तथा लाभार्थियों की प्रभावी ट्रैकिंग सुनिश्चित हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य जनपद में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी बच्चा अथवा गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली एएनएम की सराहना भी की गई इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. हरीश पांडे, डीपीएम हिमांशु मुश्युनी, चांद मियां, प्रदीप महर, नन्दलाल सहित एएनएम दीपा मंडल, शालिनी रावत, किरण विनायक, पूनम देवी, लीला भंडारी, दुर्गावती आदि उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button