Sunday, October 11, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में नीलकंठ धाम को लेकर विवाद गहराया, केपी गंगवार ने लगाए गंभीर आरोप

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर: शहर के शैलजा फार्म क्षेत्र स्थित नीलकंठ धाम को लेकर विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष केपी गंगवार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर निगम, मेयर विकास शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

केपी गंगवार का दावा है कि नीलकंठ धाम नजूल भूमि पर अवैध रूप से बना है, जिसकी पुष्टि स्वयं नगर निगम द्वारा माननीय न्यायालय में दायर शपथ पत्र में की गई है। उनके अनुसार, 23 जून 2021 को नगर निगम ने इस संबंध में नोटिस जारी किया था, जिस पर विकास शर्मा ने कथित तौर पर अपने किसी भी प्रकार के संबंध से इनकार किया था।

गंगवार ने आगे बताया कि 7 जुलाई 2021 को सहायक नगर आयुक्त की जांच में भी नीलकंठ धाम को अवैध पाया गया इसके बाद 8 जुलाई 2021 को मंदिर समिति के अध्यक्ष सचिन खुराना को नोटिस जारी कर स्थल खाली करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार के उस शासनादेश का भी हवाला दिया, जिसमें वर्ष 2016 के बाद किसी भी भूमि पर नए धार्मिक स्थलों के निर्माण पर रोक लगाने की बात कही गई है। यह आदेश माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया था।

इसके साथ ही गंगवार ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने किच्छा रोड स्थित उनके पुराने (1980 से स्थापित) मंदिर और कमरों को बिना कानूनी प्रक्रिया के तोड़ने का प्रयास किया, जिसे न्यायालय ने 4 अक्टूबर 2025 के आदेश में रोक दिया था गंगवार ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात लोग और नगर निगम के अधिकारी उनके मंदिर परिसर में बार-बार आते हैं तथा चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिनकी शिकायत पुलिस में की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मेयर विकास शर्मा उनके समर्थक उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित जनप्रतिनिधियों और नगर निगम अधिकारियों की होगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button