ऊधम सिंह नगर

गदरपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ सफल: 2 वाहन चोर गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल बरामद

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

उधम सिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को बराखेड़ा, गदरपुर निवासी अविश अरोरा ने अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (UK06BB3002) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में थाना गदरपुर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर और क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में गदरपुर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 11 अप्रैल 2026 को एनएच-74 काशीपुर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सरदारनगर फ्लाईओवर के पास दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विजय विश्वास (24 वर्ष) निवासी चंदनगढ़, दिनेशपुर और आनंद विश्वास (25 वर्ष) निवासी मोतीपुर, दिनेशपुर बताए। इनके कब्जे से बरामद बाइक चोरी की निकली, जो दर्ज मुकदमे से संबंधित थी। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाई गई चार अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। इनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए मुकदमे में संगठित अपराध की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कुल बरामदगी: 5 मोटरसाइकिल
गिरफ्तार: 2 शातिर वाहन चोर
गदरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button