Tuesday, October 6, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

स्कूलों की फीस के खिलाफ ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और अन्य शुल्कों के विरोध में सुब्रत कुमार विश्वास के नेतृत्व में अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्कूल मनमाने ढंग से फीस, बस शुल्क, किताबें, यूनिफॉर्म और “डोनेशन” के नाम पर वसूली कर रहे हैं, जिससे मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। साथ ही अभिभावकों को तय दुकानों से महंगे दामों पर सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

समूह ने मांग की कि फीस पर सख्त नियंत्रण, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने और बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई की जाए।

सुब्रत विश्वास ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन और जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button