Wednesday, April 8, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

“ऑपरेशन साइबर प्रहार” में एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन — 24 घंटे में 24 मुकदमे, 5 संदिग्ध हिरासत में

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

ऊधम सिंह नगर।पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ ऐसा शिकंजा कसा है कि ठगों की “डिजिटल दुकान” अचानक घाटे में चली गई। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में चल रहे अभियान में पुलिस ने एक ही दिन में 24 अभियोग दर्ज कर 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

जहां साइबर अपराधी फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट के सहारे आम लोगों की मेहनत की कमाई उड़ाने में लगे थे, वहीं पुलिस ने उनकी इस “आधुनिक कला” को पहचान कर नेटवर्क पर सीधी चोट कर दी है।क्या है पूरा मामला

जांच में सामने आया कि साइबर ठग फर्जी सिम कार्ड के जरिए म्यूल बैंक खातों का संचालन कर ठगी की रकम को कई खातों में घुमाकर जांच को जटिल बनाते हैं। पुलिस ने अब तक सैकड़ों संदिग्ध म्यूल अकाउंट चिन्हित किए हैं, जिनमें से कई को फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई
100 से अधिक संदिग्ध म्यूल अकाउंट चिन्हित
कई खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई जारी
24 घंटे में 24 मुकदमे दर्ज
5 संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी

चारधाम यात्रा पर खास नजर
आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस विशेष रूप से सतर्क है। हेली बुकिंग फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट, कॉल सेंटर और पेंशन फ्रॉड जैसी ठगी पर रोक लगाने के लिए रणनीति लागू की गई है।

एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा है कि साइबर अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वालों से लेकर फर्जी सिम नेटवर्क चलाने वालों तक, सभी पर कठोर कार्रवाई होगी।

आम जनता से अपील
हेली बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट से ही करें
अनजान लिंक और कॉल से सावधान रहें
बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें
किसी भी ठगी की सूचना तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर दें पुलिस का संदेश साफ है — अब साइबर ठगों के लिए “ऑनलाइन खेल” उतना आसान नहीं रहा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button