Tuesday, April 7, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अशोका लेलैंड पंतनगर में लगा वृहद स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों कर्मचारियों ने उठाया लाभ

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अशोका लेलैंड पंतनगर प्लांट में कर्मचारियों के लिए एक वृहद चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल के निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रपुर के समन्वय से आयोजित हुआ।
शिविर में कर्मचारियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, टीबी स्क्रीनिंग व एक्स-रे, रक्त जांच, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) जांच जैसे ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट, साथ ही एचआईवी जांच शामिल रही।
आंकड़ों के अनुसार शिविर में कुल 101 टीबी स्क्रीनिंग व एक्स-रे, 75 रक्त जांच, 121 एनसीडी स्क्रीनिंग और 93 एचआईवी जांच की गईं। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया
इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर ने शिविर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ डीएलएसए की टीम भी मौजूद रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसीएमओ डॉ. हरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। वहीं कंपनी की ओर से डॉ. शैव्या अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी शिविर में सक्रिय रहे।
शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते बीमारियों की पहचान सुनिश्चित करना था। इस पहल को कर्मचारियों ने सराहा और इसे उपयोगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button