ऊधम सिंह नगर

साउथ एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में क्षितिज सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रूद्रपुर। श्रीलंका के डिगाना में 10–12 अप्रैल 2026 तक आयोजित थर्ड साउथ एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में रूद्रपुर के खिलाड़ी क्षितिज सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके साथ उत्तराखंड के अन्य खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

बुधवार को जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अभिभावकों ने खिलाड़ियों को रूद्रपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि प्रतियोगिता में 7 देशों के करीब 400 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें भारत से 68 खिलाड़ी विभिन्न इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। क्षितिज सिंह (-85 किग्रा) वर्ग में फाइटिंग और डूओ-शो मिक्स्ड इवेंट में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा—“भारत के लिए पदक जीतकर लाना।।”

error: Content is protected !!
Call Now Button