एडीएम–तहसीलदार के नेतृत्व में रुद्रपुर में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, नैनीताल हाईवे के फुटपाथ कराए गए खाली
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नैनीताल हाईवे पर अभियान चलाया एडीएम एवं तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची संयुक्त टीम ने पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के साथ मिलकर फुटपाथों पर कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया सुबह से शुरू हुए इस अभियान में टीम ने सड़क किनारे और फुटपाथों पर अवैध रूप से रखे गए ठेले, दुकानें और अन्य सामान को हटवाया कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने सामान जब्त भी किया अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया कई लोगों ने कार्रवाई से बचने के लिए खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही स्पष्ट संदेश दिया कि शहर में सार्वजनिक मार्गों, खासकर फुटपाथों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जुर्माना और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से फुटपाथों पर कब्जे के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया था, जिससे हादसों का खतरा भी बना रहता था। अब फुटपाथ खाली होने से न केवल राहगीरों को सुविधा मिलेगी बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू होगी।
एडीएम ने कहा कि शहर में अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ रही थी, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से फुटपाथों पर कब्जा होने से पैदल चलना मुश्किल हो गया था और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की यह कार्रवाई केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
तहसीलदार ने बताया कि नैनीताल हाईवे पर लंबे समय से अवैध रूप से ठेले, दुकानें और अन्य सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा था, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं ही अतिक्रमण न करें, अन्यथा प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने साफ कर दिया है—अतिक्रमण हटाओ, शहर बचाओ अभियान अब लगातार जारी रहेगा।।
