नाबालिग किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार — ट्रांजिट कैम्प पुलिस की कार्रवाई
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांजिट कैम्प पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना ट्रांजिट कैम्प में दिनांक 22 मार्च 2026 को FIR संख्या 88/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के 12 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने सर्विलांस और गवाहों के बयानों के आधार पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। लगातार दबाव बनाए जाने के चलते 3 अप्रैल 2026 को आरोपी युवक अजय चन्द्रा पुत्र स्व. छोटे लाल चन्द्रा निवासी वार्ड नंबर 2, राजा कॉलोनी, कोतवाली ट्रांजिट कैम्प, ऊधम सिंह नगर नाबालिग किशोरी के साथ स्वयं थाने में उपस्थित हो गया पुलिस ने किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं आरोपी अजय चन्द्रा को धारा 67/87/137(2) बीएनएस व 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत रात 11:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई में उप निरीक्षक कीर्ति भट्ट, अपर उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश बबाढी और पुलिसकर्मी जगमोहन गौड़ शामिल रहे।
पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।।

