ऊधम सिंह नगर

देर रात एसएसपी अजय गणपति का नानकमत्ता कोतवाली में औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

ऊधम सिंह नगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने गुरुवार देर रात करीब 12 बजे कोतवाली नानकमत्ता का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता, कार्यप्रणाली और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, अभिलेखों और साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, अनुशासन और कार्य निष्पादन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए इसके बाद एसएसपी ने क्षेत्र में चल रही मध्यरात्रि गश्त और चेकिंग व्यवस्था का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

एसएसपी अजय गणपति ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाए और आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही थाना स्तर पर अनुशासन, सतर्कता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण और मध्यरात्रि चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button