Monday, September 14, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

चम्पावत में पूर्णागिरी मंदिर मार्ग पर लगेगी स्थायी स्ट्रीट लाइट, मुख्यमंत्री धामी का एक और वादा पूरा

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। विश्वप्रसिद्ध माँ पूर्णागिरी मंदिर जाने वाले मार्ग पर अब स्थायी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विद्युत वितरण मंडल चम्पावत द्वारा ई-निविदा जारी कर दी गई है।

यह कार्य ककराली गेट से मंदिर तक स्ट्रीट लाइट के लिए लाइन निर्माण और ट्रांसफार्मर स्थापना से संबंधित होगा इससे क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर रोशनी और सुरक्षित मार्ग की सुविधा मिलेगी जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शासन-प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों और धार्मिक पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है। माँ पूर्णागिरी मंदिर कुमाऊं क्षेत्र का प्रमुख आस्था स्थल है, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। स्थायी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।यह कार्य उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के विद्युत वितरण मंडल चम्पावत द्वारा कराया जाएगा ई-निविदा के अनुसार कार्य निविदा शर्तों के तहत पूरा किया जाएगा निविदा शुल्क 23,600 रुपये तथा धरोहर राशि 11 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

इच्छुक फर्में 24 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से निविदा जमा कर सकती हैं, जबकि निविदा 25 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे खोली जाएगी अधिक जानकारी के लिए uktenders.gov.in वेबसाइट पर विवरण उपलब्ध है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button