भाईचारा एकता मंच का 6वां नारी सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न, सैकड़ों महिलाओं का सम्मान
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच द्वारा आयोजित 6वां नारी सम्मान समारोह इस वर्ष भी बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम आशुतोष विद्या मंदिर खेड़ा में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री संतोष गौरव और समाजसेवी आरिफ अंसारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही सैकड़ों महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने बताया कि भाईचारा एकता मंच हमेशा से गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि अब मंच बस्तियों में रहने वाले लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करेगा।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ उन्हें स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रकाश गुप्ता, अवतार सिंह बिष्ट, गुरविंदर सिंह, रामपाल सिंह, उमेश भारती, काजल गंगवार, सुमन पंत, शीला चौधरी, रश्मि रघुवंशी, आसमा बी, बलजीत कौर, विमला बावरा सहित मंच के सैकड़ों सदस्य, पदाधिकारी और बस्ती के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।।

