Monday, September 14, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

भूतबंगला विवाद पर विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती, महिला से अभद्रता करने वाला पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। होली पर्व के दौरान मार्ग से टुक-टुक निकलने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में माहौल गरमा गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने हिंदू त्योहार के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश की। इस बीच रम्पुरा चौकी में शिकायत लेकर पहुंची एक महिला के साथ सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मी द्वारा अभद्रता और मारपीट किए जाने का मामला भी सामने आया।घटना की जानकारी मिलने पर विधायक शिव अरोरा रम्पुरा चौकी पहुंचे और मामले में सख्त रुख अपनाया। उन्होंने मौके पर पहुंचे कोतवाल से दूरभाष पर स्पष्ट कहा कि हिंदू त्योहारों में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विधायक ने यह भी कहा कि जब भूतबंगला क्षेत्र में होली के दौरान महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट हुई तो वह न्याय की गुहार लेकर चौकी पहुंची, लेकिन वहां मौजूद सिविलकर्मी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जूतों से मारपीट की। इस तरह की घटना से महिलाओं का पुलिस पर विश्वास कमजोर होता है।विधायक के हस्तक्षेप के बाद संबंधित पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही उन्होंने पुलिस से भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि महिला सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी महिला के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में हिंदू चाहे कम संख्या में हों, लेकिन वे अपने त्योहार पूरे दमखम से मनाएंगे।

इस दौरान विक्की वाल्मीकि, राज कोली, महेश कोली, सुदामा कोली, विशाल कोली, चन्द्रसेन चंदा, सौरभ गुप्ता, बिट्टू शर्मा, मयंक कक्कड़, सन्नी पासवान, नमन चावला, आरती देवी, मंजू, प्रीति और सुजाता रानी समेत कई लोग मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button