किच्छा की होनहार बेटी शांभवी तिवारी का IAS में चयन, विधायक तिलक राज बेहड़ ने किया सम्मानित
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
किच्छा। किच्छा विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी शांभवी तिवारी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 46वीं रैंक प्राप्त कर IAS में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
इस अवसर पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने शांभवी तिवारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें पौधा एवं भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उनके पिताजी श्री सुशील तिवारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि “शांभवी तिवारी की यह ऐतिहासिक सफलता किच्छा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन आज युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें विश्वास है कि वह प्रशासनिक सेवा में रहते हुए देश और समाज की सेवा कर क्षेत्र का नाम और ऊँचा करेंगी।”
विधायक ने कहा कि क्षेत्र की बेटियों का इस प्रकार आगे बढ़ना समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है और इससे अन्य युवाओं को भी बड़े लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने शांभवी तिवारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।
इस अवसर पर नहीं वर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, ओमप्रकाश दुआ,दीप हंसपाल आदि लोग उपस्थित रहे

