Monday, September 14, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

किच्छा बाजार में होली की धूम, सांसद प्रतिनिधि विपिन जालोतरा ने व्यापारियों को दी शुभकामनाएं

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

किच्छा। किच्छा_विधानसभा क्षेत्र में होली पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। सांसद प्रतिनिधि विपिन जालोतरा ने आज भारतीय जनता पार्टी, किच्छा के कार्यकर्ताओं के साथ किच्छा बाजार पहुंचकर व्यापारी भाइयों को होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। यह त्योहार सभी के जीवन में नवीन उत्साह, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बाजार में घूमकर लोगों से मुलाकात की और होली की बधाई दी। पूरे बाजार क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button