सुरक्षित होली मनाने की अपील: एसएसपी अजय गणपति का संदेश
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
उधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने होली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और शांति पूर्ण होली मनाने की अपील की है।
एसएसपी अजय गणपति ने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है। इसे हंसी-खुशी और आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे हर्बल रंगों का प्रयोग करें, किसी प्रकार का हुड़दंग न करें और शराब पीकर वाहन चलाने से पूरी तरह बचें।
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान यातायात नियमों का पालन करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाएं ताकि यह पर्व सभी के लिए खुशियों और यादगार पलों से भर जाए जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।।

