ऊधमसिंहनगर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर पर छापा, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
उधमसिंह नगर जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल निर्देशन में एसटीएफ कुमायूं यूनिट, कोतवाली गदरपुर पुलिस और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने गदरपुर के मैन मार्केट स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं।
क्या है पूरा मामला?
दिनांक 02 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने कुमार मेडिकल हाल/स्टोर, मैन मार्केट गदरपुर में आकस्मिक चेकिंग की। चेकिंग के दौरान मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार (53 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर-01, मैन बाजार गदरपुर बताया, जो स्वयं को मेडिकल स्टोर का स्वामी बता रहा था।
गहन तलाशी के दौरान विभिन्न प्लास्टिक कट्टों, ग
त्ते की पेटियों और कपड़े के थैलों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं।
बरामदगी का विवरण
✔️ 9416 प्रतिबंधित कैप्सूल (ट्रामाडोल मिश्रित)
✔️ 1300 प्रतिबंधित टैबलेट (अल्प्राजोलाम)
✔️ 51 अदद कोडीन युक्त कफ सिरप (100 ML)
बरामद दवाएं NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं।
कानूनी कार्रवाई
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली गदरपुर में FIR संख्या 74/2026, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है कि वह इन प्रतिबंधित दवाओं को कहां से लाता था और किन-किन स्थानों पर सप्लाई करता था। उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर श्री संजय पाठक, औषधि निरीक्षक निधि शर्मा, उपनिरीक्षक नरेश पंत, उपनिरीक्षक विपिन जोशी, उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल मठपाल सहित एसटीएफ कुमायूं यूनिट और कोतवाली गदरपुर की टीम शामिल रही एसएसपी ऊधमसिंहनगर के निर्देशानुसार जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।।

