ऊधम सिंह नगर

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के वरिष्ठ डॉ. एम.के. तिवारी: मरीजों के लिए ‘भगवान’ समान डॉक्टर

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। आज के दौर में जहां स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अक्सर शिकायतें सुनने को मिलती हैं, वहीं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एम.पी. तिवारी मरीजों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं। मरीज और उनके परिजन उन्हें सिर्फ एक डॉक्टर नहीं, बल्कि “भगवान” समान मानते हैं।अस्पताल में रोज़ाना बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों का डॉ. तिवारी पूरी संवेदनशीलता और धैर्य के साथ उपचार करते हैं। उनका व्यवहार सरल, विनम्र और मानवीय है। मरीजों का कहना है कि वे न सिर्फ बीमारी का इलाज करते हैं, बल्कि मरीजों का मनोबल भी बढ़ाते हैं, जिससे आधी बीमारी तो वैसे ही दूर हो जाती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉ. तिवारी ने कई गंभीर मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें नया जीवन दिया है। सीमित संसाधनों के बावजूद वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गरीब और जरूरतमंद मरीजों के प्रति उनकी विशेष संवेदनशीलता उन्हें आम डॉक्टरों से अलग बनाती है।

मरीजों के परिजन बताते हैं कि डॉ. तिवारी हर केस को गंभीरता से लेते हैं और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही उपचार शुरू करते हैं। उनकी यही कार्यशैली उन्हें क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद चिकित्सकों में शामिल करती है।

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में डॉ. एम.पी. तिवारी का योगदान न सिर्फ मेडिकल कॉलेज बल्कि पूरे रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। ऐसे समर्पित चिकित्सक वास्तव में समाज के लिए प्रेरणा हैं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button