भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तराखण्ड के दो महत्वपूर्ण नवाचार—MDTSS (Mining Digital Transformation and Surveillance System) तथा ई-रवन्ना सिक्योरिटी पेपर—का चयन प्रतिष्ठित SKOCH Award India’s Honest Independent Honour हेतु किया गया है। इन दोनों परियोजनाओं को 106वें SKOCH समिट में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान शासन एवं विकास के क्षेत्र में विशिष्ट, परिणाम आधारित और पारदर्शी नवाचारों के लिए प्रदान किया जाता है।
यह उपलब्धि माननीय मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, पारदर्शी कार्यशैली और सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उनके निर्देशन में इन परियोजनाओं की परिकल्पना से लेकर सफल क्रियान्वयन तक विभाग ने उल्लेखनीय कार्य किया है।
1. MDTSS: खनन परिवहन की डिजिटल निगरानी की सशक्त व्यवस्था
MDTSS एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे खनिज परिवहन की निगरानी, अनुपालन सुधार तथा रियल-टाइम डेटा विश्लेषण के माध्यम से प्रवर्तन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
प्रमुख विशेषताएँ:
🔹 एंड-टू-एंड ट्रैकिंग
स्रोत से गंतव्य तक खनिज परिवहन की डिजिटल निगरानी
e-Ravanna / e-Transit Permit से एकीकरण
अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक
वाहन एवं परमिट का रियल-टाइम सत्यापन
🔹 RFID / ANPR आधारित ट्रैकिंग
चेक-गेट पर स्वचालित वाहन पहचान
RFID टैग आधारित निर्बाध आवागमन
ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरा समर्थन
डुप्लीकेट या अनधिकृत ट्रिप की पहचान
🔹 वेब्रिज एकीकरण
वाहन के वजन का स्वतः कैप्चर
अनुमत भार से तुलना
ओवरलोडिंग पर स्वतः अलर्ट
विभिन्न वेटब्रिज प्रदाताओं से एकीकरण
🔹 केंद्रीकृत कमांड एवं कंट्रोल डैशबोर्ड
राज्य व जनपद स्तर पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग
लाइव अलर्ट एवं उल्लंघन ट्रैकिंग
KPI आधारित प्रदर्शन विश्लेषण
🔹 बाहरी प्रणालियों से एकीकरण
IFMS से राजस्व समंजन
माइनिंग पोर्टल / ई-परमिट सिस्टम
VAHAN (परिवहन विभाग)
पेमेंट गेटवे
🔹 रॉयल्टी एवं राजस्व निगरानी
स्वचालित रॉयल्टी गणना
राजस्व हानि की रोकथाम
वित्तीय समंजन रिपोर्ट
2. ई-रवन्ना सिक्योरिटी पेपर: फर्जीवाड़े पर पूर्ण विराम
खनिजों के अवैध परिवहन एवं रवन्ना प्रपत्रों के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाने हेतु राज्य में एम.एम.-11, प्रपत्र “जे”, “एन” एवं “के” को साधारण कागज पर प्रिंट करने की व्यवस्था समाप्त कर विशेष सिक्योरिटी फीचर युक्त कागज पर प्रिंट करने की व्यवस्था लागू की गई है।
सिक्योरिटी फीचर्स:
यूनिक QR कोड
वाटरमार्क
माइक्रो-टेक्स्ट
अमिट स्याही
इन उन्नत सुरक्षा विशेषताओं के कारण ई-रवन्ना प्रपत्रों की नकल या दुरुपयोग लगभग असंभव हो गया है, जिससे राज्य के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
नई दिल्ली में होगा सम्मान
दिनांक 28 मार्च 2026 को नई दिल्ली में सचिव, खनन तथा निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड द्वारा SKOCH Award India’s Honest Independent Honour ग्रहण किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा, पारदर्शिता और सुशासन का प्रतीक है। यह उपलब्धि उत्तराखण्ड के खनन प्रशासन को डिजिटल परिवर्तन और राजस्व सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित करती है।।

