ऊधम सिंह नगर

आरसीएमएस पोर्टल 26 फरवरी से 7 मार्च तक रहेगा बाधित, राशन कार्ड से जुड़े कार्य रहेंगे स्थगित

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखण्ड, देहरादून के पत्र संख्या-3096/आ०खा०/1517/2025-26 दिनांक 25 फरवरी 2026 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि वर्तमान में संचालित आर०सी०एम०एस (RCMS) पोर्टल को यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (URCMS) पोर्टल में 26 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक माइग्रेट किया जाएगा।

इस अवधि में आर०सी०एम०एस (RCMS) पोर्टल पर होने वाले सभी कार्य पूर्णतः स्थगित/बाधित रहेंगे।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी, ऊधमसिंह नगर कार्यालय द्वारा जनपद के समस्त उपभोक्ताओं, राशन कार्ड धारकों एवं राशन विक्रेताओं को सूचित किया गया है कि उक्त अवधि के दौरान राशन कार्ड से संबंधित सभी कार्य, जैसे—नया राशन कार्ड बनवाना, संशोधन, नाम जोड़ना/हटाना तथा नवीन दुकान से संबंधित कार्य—स्थगित रहेंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पत्र की प्रतिलिपि आयुक्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, देहरादून, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर तथा उपायुक्त (खाद्य), कुमायूं सम्भाग, हल्द्वानी को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

error: Content is protected !!
Call Now Button