पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई अजय गणपति का सख्त एक्शन — उपनिरीक्षक अनवर अहमद निलंबित
पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई
अजय गणपति का सख्त एक्शन — उपनिरीक्षक अनवर अहमद निलंबित
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही सख्त मुहिम के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने उपनिरीक्षक (ना.पु.) अनवर अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24-02-2024 को विद्युत अधिनियम से संबंधित एक अभियोग में आरोपी से पैसों की मांग किए जाने का आरोप संबंधित उपनिरीक्षक पर लगा मामले की सूचना मिलते ही विजिलेंस टीम हल्द्वानी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से संबंधित उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच प्रारंभ कर दी गई है।
एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई लगातार जारी रहेगी किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार पाए जाने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।।

