Monday, September 14, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में सरस आजीविका मेला 2026 का भव्य समापन, बॉलीवुड उत्तराखंड संध्या में झूमे दर्शक

रुद्रपुर में सरस आजीविका मेला 2026 का भव्य समापन, बॉलीवुड उत्तराखंड संध्या में झूमे दर्शक

सरस आजीविका मेला 2026 का यह भव्य समापन लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बना रहेगा।

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला 2026 के समापन दिवस पर आयोजित बॉलीवुड उत्तराखंड संध्या ने पूरे मेले को उत्सवमय माहौल में बदल दिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के एमटीवी वाइड ग्रुप ने आधुनिक संगीत की प्रस्तुति देकर मेले में पहुंचे जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

इसके उपरांत उत्तराखंड की मिट्टी से जुड़े और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके पांडवाज बैंड ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बैंड की लोकप्रिय धुनों और गीतों पर दर्शक झूमने और थिरकने को मजबूर हो गए। उनके शानदार मंच प्रदर्शन ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सव में बदल दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर ‘धरोहर’ थीम पर साड़ी, पहाड़ी पिछौड़ा और पंजाबी परिधानों के संकलन के साथ आकर्षक फैशन शो का आयोजन भी किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों ने सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा सरस मेले की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने उत्तराखंड सरकार एवं भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

यह मेला न केवल ग्रामीण उत्पादों और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने का सशक्त मंच बना, बल्कि सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हुए समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन दिवस पर आयोजन में योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, जी.बी. पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज शुक्ल, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, गौरव पांडे, डॉ. अमृता शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. महेश जोशी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, तहसीलदार दिनेश कुटौला, गिरीश त्रिपाठी, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिम्वाल, डीओपीआरडी बी.एस. रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। सरस आजीविका मेला 2026 का यह भव्य समापन लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बना रहेगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button